hindi motivational story for kids। बच्चों की प्रेरणादायक कहानियां।
बच्चे तो आखिर बच्चे होते हैं, जो भी उन्हें बचपन में देखने को और सीखने को मिलता है, उनका दिमाग़ उसी तरह से काम करता है। बच्चों को अगर बचपन से ही डराया जाए तो वह डर उनके अन्दर हमेशा देखने को मिलता है।
और अगर बच्चे बचपन से ही निडर हों जिन्हें डर का कोई एहसास भी न हो। तो चाहे कैसी भी मुसीबत आ जाए, वो उससे बाहर निकल ही जायेंगे। आइए पढ़ते हैं कुछ बच्चों की प्रेरणादायक कहानियां।
जैक और सेम की बेल। hindi motivational story for kids।
बहुत समय पहले की बात है जैक नाम का एक लड़का अपनी मां के साथ रहता था। वह बहुत गरीब थे एक दिन जैक की मां ने कहा जैक हमारे पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है तुम बाजार जाकर गाय को बेच दो।
जैक गाय को लेकर बाजार की ओर चल पड़ा रास्ते में उसे एक जादूगर मिला। जादूगर ने उसे गाय के बदले में कुछ रंगीन जादुई बीज दिए। जैक वे बीज लेकर घर वापस आ गया।
जैक ने अपनी मां को सारी बातें बताई लेकिन मां को यह सौदा अच्छा नहीं लगा। माँ चिल्लाई जैक तुमने कुछ बीज के बदले उसे गाय दे दी यह कहकर उन्होंने बीज को घर के बाहर फेंक दिया।
जिस जगह मां ने बीज फेंके थे। जैक को अगली सुबह उस जगह सेम की एक बड़ी सी बेल दिखाई दी। वह बेल इतनी लंबी थी कि मानों बादलों तक जा रही थी।
जैक जल्दी-जल्दी उस बेल पर चढ़ा और एक अजीब सी जगह जा पहुंचा। जब उसने इधर-उधर नजर दौड़ाई तो उसे वहां एक बड़ा सा विचित्र महल दिखाई दिया। एक राक्षसी उस महल के दरवाजे के बाहर खड़ी थी।
जैक उस राक्षसी के पास गया और उससे बोला मुझे बहुत भूख लगी है। क्या आप मुझे खाने के लिए कुछ दे सकती हैं।
राक्षसी को जैक पर दया आ गई वह बोली हां हां क्यों नहीं। मेरे पास आओ फिर वह उसे अपने साथ घर ले गई और खाने पीने की बहुत सी चीज दे दी। जब राक्षसी को अपने राक्षस पति के आने की आहट मिली। तो उसने जैक को रसोई घर के संदूक में छुपा दिया। उसके पति को इंसानी मांस खाने का बहुत शौक था।
hindi motivational story for kids।
थोड़ी देर बाद राक्षस रसोई घर में आया, उसके पास एक जादुई मुर्गी थी, जो सोने के अंडे देती थी, राक्षस बहुत थका हुआ था, अतः सोने के कुछ अंडे लेने के बाद वह खाने की मेज पर ही सो गया।
जैक यह सब देख रहा था, उसने इस मौके का लाभ उठाया और जादुई मुर्गी लेकर महल से भाग आया वह जल्दी से बेल के नीचे उतरा और अपने घर पहुंच गया। उसने अपनी मां को जादुई मुर्गी दिखाते हुए सारी बात बताई।
जैक की मां और जैक मुर्गी के सोने के अंडे बेचकर आराम से अपना जीवन व्यतीत करने लगे। कुछ दिनों बाद जैक ने सोचा कि उसे दोबारा राक्षस के महल में जाना चाहिए। फिर अगले दिन वह बेल पर चढ़कर राक्षस के महल में गया। और रसोई घर की एक अलमारी में छिप गया।
hindi motivational story for kids।
कुछ देर बाद राक्षस सोने से भरे दो थैले और एक जादुई बाजा लेकर रसोई घर में आया। जब उस बाजे से जादुई संगीत बजने लगा तो राक्षस सो गया। जैक तत्काल सोने से भरे दोनों थैले और जादुई बाजा लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ।
लेकिन वह जादुई बाजा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बचाओ मलिक, जादुई बाजे की आवाज सुनकर राक्षस जल्दी से उठा, वह जैक के पीछे भागा और बैल से नीचे उतरने लगा।
जैक की मां यह सब देख रही थी। वे जल्दी से कुल्हाड़ी ले आई, फिर जैक के उतरते ही उन्होंने कुल्हाड़ी से बेल काट दी। राक्षस हवा में लहराता हुआ धड़ाम से नीचे गिरा और मर गया। राक्षस के मरने के बाद जैक और उसकी मां बड़े मजे से अपना जीवन बिताने लगे।
मददगार चेन। एक छोटी सी कहानी। hindi motivational story for kids।
किसी शहर में एक व्यापारी रहता था। वह बहुत धनी था। व्यापारी के पास सुख सुविधा का सारा सामान था। इसलिए वह बहुत खुश रहता था। व्यापारी एक अच्छा इंसान था।
वह बहुत दयालु और मददगार था। व्यापारी अपने नौकरों के साथ भी अच्छा व्यवहार करता था। अतः सभी उसे बहुत प्यार करते थे। वह सभी लोगों की मदद करता था।
लेकिन एक बार दुर्भाग्य बस यात्रा से वापसी के दौरान व्यापारी की आंख में कुछ खराबी आ गई। शहर का कोई भी चिकित्सक उसे ठीक नहीं कर पाया। ऐसे में वह बहुत दुखी रहने लगा। उसने घोषणा कर दी कि उसकी आंख ठीक करने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा।
उसी शहर में चेन नामक एक व्यक्ति रहता था। वह सब्जी बेचता था उसे एक जादुई जड़ी के बारे में जानकारी थी। जिससे व्यापारी की आंख ठीक हो सकती थी। अगले दिन वह उस जड़ी की खोज में जंगल चला गया। चेन चीटियों की एक बामी के पास पहुंचा, उसमें पानी भरा हुआ था चेन को चीटियां पर बहुत दया आई। उसने बनी में से सारा पानी निकाल दिया और चींटियों की जान बच गई।
hindi motivational story for kids।
फिर चेन वहां से आगे चल पड़ा। तभी उसने देखा कि एक चील कनखजूरे पर झपट्टा मारने वाली थी। चेन ने चील द्वारा झपट्टा मारने से पहले ही उसे भगा दिया। और कनखजूरे की जान बचा ली। उसी रात वह कनखजूरा उसके सपने में आकर बोला चेन जो जड़ी तुम खोजने आए हो वह जड़ी पाइन वृक्ष की जड़ों में मिलेगी उस पाइन वृक्ष के दो तने हैं।
सुबह होते ही चेन उस जड़ी को खोजने के लिए आगे चल पड़ा। काफ़ी लम्बा रास्ता तय करने के बाद उसे दो तानों वाला पाइन वृक्ष मिल गया। लेकिन काफी कोशिश करने के बाद भी वह पाइन वृक्ष की जड़ों तक नहीं जा सका। तभी वे चीटियां वहां आ गई। जिनकी उसने जान बचाई थी वह पाइन वृक्ष की जड़ तक गई और शीघ्र ही वह जड़ी ले आई।
इसके पश्चात चेन धनी व्यापारी के पास पहुंच गया। और वह जड़ी उसे दे दी उस जड़ी से व्यापारी की आंख का रोग ठीक हो गया। व्यापारी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने चेन को काफी इनाम दिया। इनाम देकर वह खुशी-खुशी अपने घर चला गया।
उड़ने बाला संदूक। कहानी में कहानी। hindi motivational story for kids।
काफी समय पहले की बात है किसी नौजवान के पास उड़ने वाला एक जादुई संदूक था। उसने फैसला किया कि वह उसमें बैठकर दुनिया की सैर करने जाएगा। वह संदूक में बैठ गया संदूक आकाश में उड़ने लगा उड़ते उड़ते वह एक सुंदर शहर में जा पहुंचा।
शहर में उस नौजवान को एक सुंदर महल दिखाई दिया। जिसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगी थी। उसे पता चला कि उस महल में एक राजकुमारी रहती है। राजकुमारी को देखने की इच्छा से वह महल के भीतर चला गया। राजकुमारी उसे देखकर हैरान रह गई।
नौजवान ने राजकुमारी को अपनी सारी कहानी सुनाई। इसके बाद उसने राजकुमारी को झीलों और पर्वतों के किस्से सुनाए वे जादुई किस्से सुनकर राजकुमारी की खुशी की सीमा ना रही। वह उस नौजवान से मन ही मन प्रेम करने लगी। उसने नौजवान से कहा कि वह अगले दिन उसके माता-पिता से मिलने आए। नौजवान उसके माता पिता से मिलने के लिए उत्सुक हो गया।
अगली सुबह वह नौजवान पुनः उस महल में गया। सबसे पहले उसकी मुलाकात रानी से हुई। रानी ने उससे कहा तुम हमें कोई ऐसी कहानी सुनाओ जिससे नैतिक शिक्षा भी मिलती हो। तभी राजा ने कहा, लेकिन वह कहानी नैतिकता का पाठ सिखाने के बावजूद मजेदार भी होनी चाहिए।
नौजवान ने सुनाई कहानी। hindi motivational story for kids।
किसी व्यक्ति के रसोई घर में माचिसों का एक बंडल था। माचिसों को इस बात का घमंड था। कि उन्हें बड़े फाइन वृक्ष से तैयार किया गया है। लेकिन वह अक्सर इस बात पर दुखी होते कि उन्हें रसोई घर के आम और हल्के सामानों के साथ रहना पड़ता है
एक दिन मेज पर रखे लोहे के एक बर्तन ने दुखी स्वर में कहा, जिस दिन से में इस दुनियां में आया हूं, खाना ही पकाता चला जा रहा हूं। मैने कभी बाहरी दुनिया नहीं देखी।
तभी चकमक बॉक्स ने क्रोधित होकर लोहे के बर्तन से कहा, यहां आओ। हम लोग रोज शाम को खूब मौज मस्ती करते हैं। तुम बाहरी दुनिया के बारे मैं क्यों सोचते हो।
इसके बाद पतीले ने एक सलाह दी, चलो आज कुछ नया करते हैं। आओ सभी मिलजुलकर गाना गायें और खुशियां मनायें।
रसोईघर की सभी चीजों को यह बात अच्छी लगी। प्लेटें इतनी खुश थीं कि वे आपस में खनकने लगीं। चिमटे ने सोचा कि वह क्यों पीछे रहे। वह भी नाचने लगा। इस तरह सभी नाचने और गाने का आनंद लेने लगे।
hindi motivational story for kids।
माचिस ने सोचा कि केवल आम लोग ही ऐसे मूर्खों की तरह पेश आते हैं। जैसे कि ये बर्तन कर रहे हैं, और शोर शराबा मचा रहे हैं। सभी माचिस सोच रहे थे कि वे इसके आगे क्या करें। तभी नौकरानी घर में आ गई उसे देखते ही सभी शान्त हो गए।
जब नौकरानी ने माचिस जलाई, तो वह सोचने लगी कि अब यह सब देखेंगे कि हम कितने खास हैं। हम कितनी रोशनी देते हैं….। इससे पहले कि वो आगे सोचते उनकी रोशनी बुझ गई…। सारे बर्तन उसको देखने लगे, माचिस के डिब्बों का सारा गुरुर टूट गया।
राजा और रानी को उस नौजवान की कहानी बहुत पसंद आई। राजा ने कहा इस कहानी के माध्यम से हमें अच्छी शिक्षा मिलती है। और यह कहानी मजेदार भी है। रानी बोली वाह कितनी सुन्दर कहानी है। ऐसा लगा मानो में भी रसोई घर में मौजूद थी। राजा और रानी उस नौजवान से प्रभावित हो गए। उन्होंने सोचा कि उनकी पुत्री के लिए उससे बेहतर कोई दूसरा वर नहीं हो सकता। राजा ने उन दोनों का विवाह बड़ी धूम धाम से कर दिया। वे दोनों खुशी खुशी रहने लगे।
दियासलाई बॉक्स। एक सिपाही और जादूगरनी की कहानी। hindi motivational story for kids।
बहूत समय पहले की बात है एक नौजवान सिपाही अपने देश के लिए दुश्मनों से युद्ध करके वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी भेंट एक बूढ़ी औरत से हुई। वह उससे मदद लेना चाहती थी।
वह बूढ़ी औरत एक जादूगरनी थी। उसने नौजवान सिपाही से कहा, इस खोखले वृक्ष के तने के नीचे एक बड़ी सी गुफा है। उसमें एक दियासलाई बॉक्स और खज़ाना रखा है। तुम उस दियासलाई बॉक्स को मुझे दे दो और सारा खजाना तुम ले लो।
बूढ़ी जादूगरनी ने बताया कि जब तुम गुफ़ा में पहुंचोगे तो तुम्हें आगे दो दरवाज़े दिखाई देंगे। एक दरवाज़ा बड़ा और दूसरा दरवाजा छोटा होगा।
छोटे दरवाजे के पीछे प्यालों जैसी आंखों वाला एक बड़ा सा कुत्ता होगा। वह दियासलाई बॉक्स की रखवाली करता है। बड़े दरवाजे के पीछे तश्तरी जैसी आंखों वाला एक बड़ा सा कुत्ता होगा, जो खजाने की रखवाली करता है।
hindi motivational story for kids।
बूढ़ी जादूगरनी ने नौजवान सिपाही को बताया कि तुम उन कुत्तों पर मेरा चौंगा डाल देना वे तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। फिर तुम अपनी इच्छा अनुसार खजाना ले लेना, और मेरे लिए दिया सलाई बॉक्स ले आना। तुरन्त बूढ़ी जादूगरनी ने नौजवान सिपाही को अपना नीला चौंगा दे दिया। और वह खोखले वृक्ष के तने में उतर गया।
नौजवान सिपाही ने ठीक वैसा ही किया जैसा की बूढ़ी जादूगरनी ने उससे कहा था। जितना खजाना वह अपनी जेबों में भर सकता था, उतना खजाना उसने भर लिया। फिर वह बूढ़ी जादूगरनी के लिए दिया सलाई बॉक्स लेकर ऊपर आ गया। बूढ़ी जादूगरनी नौजवान सिपाही से दिया सलाई बॉक्स लेकर उसे इस गुफा में फेंकना चाहती थी।
यह बात नौजवान सिपाही ने जान ली थी। अतः उसने डटकर बूढ़ी जादूगरनी का सामना किया। और उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने खजाने से अपने लिए बहुत सी चीजें खरीदी और आराम से रहने लगा।
एक दिन जब नौजवान सिपाही ने वह दिया सलाई बॉक्स खोला तो उसमें से एक छोटी सी माचिस की डिबिया दिखाई दी। जैसे ही उसने माचिस की तीली जलाई वैसे ही उसके समक्ष दो कुत्ते प्रकट हुए। और बोले मालिक हम आपकी क्या सेवा कर सकते हैं।
नौजवान सिपाही उसे देश की राजकुमारी से विवाह करना चाहता था। उसने कुत्तों से कहा राजकुमारी को यहां ले आओ। बड़ा कुत्ता फौरन राजकुमारी को उठा लाया। नौजवान सिपाही ने राजकुमारी को बताया कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद उसने उसे महल में वापस भेज दिया।
hindi motivational story for kids।
अगली सुबह राजकुमारी ने सोचा कि वह रात में कोई सपना देख रही थी। उसने यह बात अपनी मां को बताई रानी को चिंता होने लगी। रात्रिकाल जब राजकुमारी सोने लगी तो रानी ने आटे की एक थैली उसकी कमर में बांध दी। उस रात जब नौजवान सिपाही ने राजकुमारी को अपने घर बुलाया, तो आटे से उसके घर तक निशान बन गए। और वह पकड़ा गया राजा ने नौजवान सिपाही को तहखाने में डाल दिया।
भाग्यवश दियासलाई की डिबिया नौजवान सिपाही की जेब में ही थी। उसके द्वारा माचिस जलाते ही कुत्ते प्रकट हो गए सभी लोग कुत्ते को देखकर डर गए। लेकिन राजकुमारी ने सपने वाले नौजवान को पहचान लिया। जब नौजवान ने उससे शादी करने के लिए दोबारा पूछा तो राजकुमारी ने खुशी-खुशी हामी भर दी। और दोनों की शादी हो गई, दोनों अपने घर में खुशी खुशी रहने लगे। hindi motivational story for kids।