10 principle Real life inspirational stories of success।

71 / 100

आपकी सफलता की असीम संभावनाओं की ओर एक कदम। Real life inspirational stories of success। सफ़लता के 10 सिद्धान्त।

आपके बारे में सच।

दुनियां में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप नहीं कर सकते बस एक बार मन में यह निश्चित कर लीजिए कि इसे हासिल करना ही है। आप एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं आप ढेर सारी कामयाबियों खुशियों उल्लास और उमंग से भरी एक बेहतरीन जिंदगी के हकदार हैं स्वस्थ रिश्ते, अर्थपूर्ण काम और आर्थिक आज़ादी आपके जन्मसिद्ध अधिकार है। ये बो बातें हैं जो आपकी जिंदगी में होनी ही चाहिए।

आपमें कामयाबी का गुण मौजूद है और आप खुद के आकलन आत्म सम्मान और स्वाभिमान के ऊंचे स्तर को बनाए रखने की भी ताकत रखते हैं। आप विशेष हैं मानव इतिहास में आपके जैसा कोई भी कभी भी नहीं हुआ है। आपके पास प्रतिभा और काबिलियत का ऐसा अद्भुत भंडार है, जिसे जब सही तरीके से पूरी तरह इस्तेमाल किया जाएगा तो आपको वह हर चीज मिल जाएगी जिसकी आपने तमन्ना की है।

आप खुश किस्मत हैं कि यह मानव इतिहास का सबसे अच्छा काल है। आपके चारों ओर ऐसी संभावनाओं का ढेर लगा हुआ है, जिनका लाभ उठाकर आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आप क्या और कितना कुछ हासिल कर सकते हैं, यह इस पर निर्भर है कि आप खुद को किस हद तक काबिल समझते हैं। क्योंकि आपकी कामयाबी की कोई भी सीमा नहीं है।

हकीकत को जानें। Real life inspirational stories of success।

ऊपर दिए गए तीन पैराग्राफ पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? शायद आप दो ही तरह से प्रतिक्रिया देंगे। पहले आपके बारे में जो कुछ भी कहा गया है आप उसे पसंद करेंगे। और आपकी यह दिली तमन्ना भी रहेगी कि वह सब सच भी हो जाए। लेकिन आपकी दूसरी प्रतिक्रिया शायद संदेह और अविश्वास से भरी रहेगी। हालांकि भीतर ही भीतर भले ही आपकी तमन्ना हो। कि आप भी ऐसी ही स्वस्थ खुशहाल जिंदगी जिए। लेकिन फिर आपके भीतर संदेह और भय के बादल उमड़ जाएंगे। आपको बो तमाम कारण याद आ जाएंगे जिनके कारण आपके सपने और लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सकते। ऐसे में आप भीड़ का हिस्सा बन कर रह जायेंगे।

वो महान सिद्धान्त। Real life inspirational stories of success।

अब तक खोजे गए तमाम मानसिक और आध्यात्मिक सिद्धांतों की बात की जाए तो शायद सबसे महत्वपूर्ण होगा। आप वही बन जाते हैं जिसके बारे में आप ज्यादा वक्त सोचते रहते हैं। आपकी बाहरी दुनिया दरअसल आपकी भीतर की दुनिया का ही प्रतिबिंब होती है। आपका बाहरी व्यवहार इस बात का आईना होता है। कि आपके भीतर क्या कुछ चल रहा है। आप किसी भी पुरुष या महिला के भीतर की स्थिति को उसकी जिंदगी के बाहरी हालातो से जान सकते हैं। और दोनों में ज्यादा फर्क नहीं होगा।

सोच ही सब कुछ है। Real life inspirational stories of success।

आपका दिमाग गजब का ताकतवर है। आपकी सोच आपकी जिंदगी में होने वाली हर बात पर नियंत्रण रखती है। और उसे तय करती है। वह आपके दिल की धड़कन को कम ज्यादा कर सकती है। आपके हाजमे को सुधार या बिगाड़ सकती है। आपके खून की रासायनिक बनावट को बदल सकती है। और यहां तक की इस बात पर भी उसका नियंत्रण होता है कि आप रात को आराम से सोएंगे या फिर आपकी रात जागते हुए ही कटेगी।

आपके विचार आपको खुश या दुखी कर सकते हैं। कई बार तो महज एक पल में वे आपको सतर्क या जागरूक बना सकते हैं। या फिर ध्यान बटाकर आपको हताश भी कर सकते हैं। वे आपको लोकप्रिय या अलोकप्रिय आत्मविश्वास से परिपूर्ण या असुरक्षित सकारात्मक या नकारात्मक बना सकते हैं। आपके विचार आपको शक्तिशाली या कमजोर शिकार या विजेता, एक बहादुर या फिर एक कायर जैसा महसूस करा सकते हैं।

आपकी जिंदगी में आपकी सोच ही आपको विजेता या पराजित, संपन्न या गरीब, सम्मानजनक या फिर अपेक्षित बना सकती है। आपकी सोच और उसके कारण आपके द्वारा उठाए गए कदम ही आपकी पूरी जिंदगी की दशा और दिशा को तय करते हैं। और सबसे बड़ी खुशखबरी यही है कि आपके विचार पूरी तरह से आपके नियंत्रण में होते हैं।

विचार भावनाएं और ख्वाहिशें। Real life inspirational stories of success।

आप विचारों, भावनाओं, व्यवहार, ख्वाहिशों, छवियों, भय, उम्मीदों, संदेहों, फैसलों, और महत्वाकांक्षा का एक ऐसा जटिल मिश्रण हैं, जो पल पल बदलता रहता है। आपके व्यक्तित्व में तमाम पहलू कई बार तो बेहद अनसोचे अंदाज में दूसरे लोगों को भी प्रभावित करते हैं। आपकी पूरी जिंदगी इन्हीं कारकों के ताने-बाने और आपसी संबंधों का परिणाम है।

आपके विचार छवियों और चित्रों की झड़ी लगाकर उनसे जुड़ी भावनाओं को जन्म दे देते हैं। यह छवियां और भावनाएं ही आपके बर्ताव और काम के तौर पर सामने आती हैं। आपके काम और प्रतिक्रिया और परिणाम ही यह तय करते हैं कि आपके साथ क्या होगा।

अगर आप कामयाबी और आत्मविश्वास के बारे में सोचते हैं। तो आप खुद को ज्यादा सशक्त और प्रतिस्पर्धा के लायक महसूस करने लगते हैं। और आप जो कुछ भी करेंगे आपका प्रदर्शन बेहतर ही होगा। अगर आप केवल गलतियां करने और शर्मसार होने के ही बारे में सोचेंगे तो आप कितना भी अच्छा क्यों ना करें आपका प्रदर्शन खराब ही रहेगा।

आपकी कल्पना या बाहरी तथ्यों के प्रभाव से उत्पन्न छवियों और चित्र ऐसे ही विचारों, भावनाओं और व्यवहार को जन्म देंगे जो उनसे मिलते-जुलते हो। वे फिर ऐसा कुछ करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसके परिणाम इसी तरीके के होंगे। किसी व्यक्ति या घटना का विचार ही आपके मन में तत्काल खुशी या गम उत्साह या क्रोध प्यार या अकेलेपन का एहसास जगा सकता है।

व्यवहार, प्रतिक्रिया और भावनाएं। Real life inspirational stories of success।

आपका व्यवहार सकारात्मक है या नकारात्मक रचनात्मक है या विध्वंशक, ऐसी छवियों, भावनाओं और प्रतिक्रियाओं को जन्म देता है। जिसका प्रभाव आपकी जिंदगी और रिश्तों पर पड़ता है। साथ ही आपका व्यवहार आपके पूर्व अनुभवों और बातों को लेकर आपके पूर्वाग्रह पर निर्भर करता है।

आपकी प्रतिक्रिया उससे जुड़ी भावनाओं और व्यवहार को जन्म देती है। प्रतिवर्तन का नियम (Law of Reversibility) के मुताबिक तो आप ऐसी प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं। कि जो उस काम या व्यवहार के साथ जोड़कर देखी जाती रही हो। अगर आप ऐसी प्रतिक्रिया देने लगें कि आप पहले से ही खुश सकारात्मक और आत्मविश्वास सम्पन्न हैं। तो जल्द ही आप खुद भी भीतर से ऐसा महसूस करने लगेंगे। और आप क्या करते हैं इस पर आपका अपनी भावनाओं पर सीधा नियंत्रण होता है।

इस तरह से देखा जाए तो आपकी जिंदगी का बाहरी पहलू तटस्थ ही होता है। आप उसे क्या मायने देते हैं इसी पर आपका व्यवहार, मत, भावनाएं और प्रतिक्रिया तय होती है। अगर आप जिंदगी के किसी भी पहलू के बारे में सोचने का नजरिया बदल देते हैं। तो आपके उससे जुड़े एहसास और व्यवहार में भी बदलाव आ जाएगा। आपको क्या सोचना है इसका फैसला केवल आपको ही करना है। इसलिए आप में अपनी पूरी जिंदगी पर नियंत्रण करने की ताकत है।

अपने विचारों को चुनौती दें। Real life inspirational stories of success।

विचार या धारणा का सिद्धान्त (Law of Belief) कहता है – जिस बात में आपका निश्चित तौर पर यकीन हो वह आपके लिए हकीकत बन जाती है। आपका हर कदम आपके उन विचार से मेल खाता है। जिनमें आपका अटूट विश्वास हो फिर भले ही वह सही हो या गलत। और जहां तक आपके विचारों का सवाल है तो उन्हें आप सीखते हैं। एक वक्त ऐसा भी आता है जब यह आपके पास नहीं होते हैं।

आप वास्तव में क्या है, यह आपके विचार ही तय करते हैं। आप जो देखते हैं, उस पर यकीन नहीं करते बल्कि आप वही देखते हैं, जिस पर आपका पहले से ही विश्वास हो। आप जिंदगी का स्तर उठा देने वाली बातों पर यकीन करके खुश और आशावादी बन सकते हैं। या फिर अपने और अपनी ताकत के प्रति नकारात्मक विचार रखते हैं। जो कि हर संभव काम की राह में भी रोड़ा बन जाते हैं।

आपके लिए सबसे घातक है खुद को कम आँकने वाले विचार में यकीन। अपने और अपनी ताकत के बारे में यह विचार आपकी तरक्की की राह में रोढ़ा बन सकते हैं। इनमें से अधिकांश गलत होते हैं। ये सब सूचना पर आधारित होते हैं। जिसे आपने बिना सोचे ही स्वीकार लिया है। भले ही यह बात पूरी तरह से गलत हो लेकिन अगर आप सोचते हैं। कि बेहतर स्वास्थ्य खुशियां और ज्यादा पैसा हासिल कर पाना आपके बस के बाहर की बात है। तो यही हकीकत बन जाएगा। जैसा कि लेखक रिचर्ड बाख ने अपनी किताब इल्यूजांस में लिखा है। अपनी सीमाओं के लिए तर्क दो और तय मानो की बस वही तुम्हारी सीमा होगी।

आप जीते जागते चुम्बक हैं। Real life inspirational stories of success।

आकर्षण का नियम (Law of attraction) कहता है कि आप एक जीते जागते चुंबक हैं। और अपनी प्रभावशाली सोच की मदद से अपनी जिंदगी में लोगों, विचारों, मौकों और परिस्थितियों को आकर्षित कर लेते हैं।

जब आप सकारात्मक, आशावादी, प्यार भरी और सफलता की सोच को अपनाते हैं। तो आप एक ऐसे चुंबकीय आभामंडल का निर्माण करते हैं। जो कि आपकी सोच से जुड़ी बातों को अपनी ओर ठीक उसी तरह से आकर्षित करता है। जैसे कि चुंबक लोहे को, यही नियम इस बात का भी खुलासा कर देता है कि क्यों आपको इस बात को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। कि आपके लिए अच्छी बातें कहां से आने वाली हैं। अगर आप अपने दिमाग को उन बातों पर ही केंद्रित कर सकते हैं जो आपको चाहिए। ना कि उन बातों पर जो आपको नहीं चाहिए। तो आप लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी हर चीज को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। और वह भी ठीक उसी वक्त जब आप तैयार हो। अपनी सोच को बदलेंगे तो आप अपनी पूरी जिंदगी को बदल डालेंगे।

इकलौता सही पैमाना। Real life inspirational stories of success।

अंग्रेज दार्शनिक बरट्रेंड रसेल ने एक बार कहा था, किसी काम को कर पाने का इससे बेहतर सबूत और क्या होगा। कि कुछ और लोग भी उसे पहले कर चुके हैं। न्यू टेस्टामेंट में ईशा मसीह ने किसी भी सिद्धांत की सच्चाई को पता लगाने का सही तरीका बताया है कि उसके परिणाम से उसे जान जाओगे।

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो किसी भी विचार के बारे में आपको केवल एक ही सवाल पूछना चाहिए, कि क्या यह कारगर साबित होगा? क्या इससे वह परिणाम हासिल होंगे जो आप चाहते हैं? नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मिल्टन फीडमैन ने कहा था। किसी भी सिद्धांत या विचार को मापने का सही पैमाना उसके आधार पर भविष्य की संभावनाओं का खुलासा कर पाना। यह आपकी योग्यता पर आधारित है।

खुशी की बात यह है कि आप जो विचार और सिद्धांत आजमाने जा रहे हैं, वह लाखों लोगों की जिंदगियों और अनुभवों का निचोड़ है। प्रकृति के हर नियम की तरह ये नियम भी अपने आप में तटस्थ है। प्रकृति भेदभाव नहीं करती प्रकृति हर एक के साथ एक साथ व्यवहार करती है। आप जमीन में कोई सा भी बीज लगा दीजिए। प्रकृति उसे फलने फूलने का मौका देगी। ठीक इसी तरह से आप विचारों के जो भी बीच अपने दिमाग में लगाएंगे प्रकृति उनको बढ़ने का मौका देगी यह सब आप पर ही निर्भर है।

अपने विचारों का चयन करें। Real life inspirational stories of success।

कामयाब इंसान वो होते हैं जो की नाकामयाब लोगों से ज्यादा कारगर तरीके से सोचते हैं। जिंदगी, रिश्तों, लक्ष्यों, समस्याओं और अनुभवों को लेकर उनका नजरिया दूसरों से अलग होता है। बे बेहतर बीज लगाते हैं, और इसी तरह से उनको जिंदगी में बेहतर फल मिलता है। अगर आप भी कामयाब, खुश, और स्वस्थ और समृद्ध लोगों की तरह ही सोचने और कदम उठाने लग जाएं तो जल्द ही आप भी उनकी ही तरह जिंदगी का लुफ्त ले सकेंगे। जब आप अपनी सोच को बदलते हैं, तो आप अपनी जिंदगी को भी बदल देते हैं।

प्रकृति किसी किस्म के मजाक में यकीन नहीं रखती। वह हमेशा सच होती है, हमेशा गंभीर, हमेशा सख्त, वह हमेशा सही होती है। और जो गलतियां और कमजोरियां होती हैं। इसका दोषी हमेशा इंसान ही होता है। उस इंसान की वह अवहेलना करती है जो उसे समझ नहीं पाता। लेकिन काबिल और पवित्र लोगों के आगे वह समर्पण कर देती है, और उसे उसकी सफ़लता के तमाम राज बता देती है।

Read more…….

खुद को नई ऊंचाइयों पर कैसे ले जाएं।

खुद को सीमाओं से मुक्त कैसे करें। आपका आत्म सम्मान और उसका महत्व।

Leave a Comment