samajh ka sagar: new best motivation story। 2024

59 / 100

समझ का सागर: बुद्धिमत्ता की कहानी। samajh ka sagar: new best motivation story। 2024

विज्ञान की रिसर्च के अनुसार मनुष्य के पास दस तरह की बुद्धिमत्ता होती है । स्कूल के दिनों में आपका मूल्यांकन शाब्दिक और गणितीय गुणों के आधार पर होता है। लेकिन पिछले साल की रिसर्च से यह पता चला है कि इन्सान के पास अनेक प्रकार की दिमागी ताकतें होती हैं। जिनमें से किसी मैं भी आप विद्वान हो सकते हैं। 

ये सभी मिलकर आपको कई हैरत अंगेज उपलब्धियां हासिल करने में मदद कर सकती हैं। आपका पहला प्रयास अपनी बुद्धि के सबसे सकारात्मक पहलू को पहचानना है। फिर आप इस बुद्धि का इस्तेमाल अपने द्वारा तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए करें।

1. पहली बुद्धिमत्ता: बोलने की समझ

आपकी दिमागी काबिलियत का पहला सबूत आपकी बोलने की आदत है। आपके द्वारा बोले गए शब्द किसी भी ऐसे क्षेत्र में जहां आपको लोगों से संवाद साधना पढ़ता हो। भाषा की समझ और उस पर पकड़ का काफ़ी महत्व होता है। हर समाज में आपकी बोलने की समझ और आपकी कमाई के बीच सीधा संबंध होता है। आप केवल ज्यादा शब्दों को जानकर और उनके इस्तेमाल को सीख कर अपनी कामयाबी और तरक्की की दर को बढ़ा सकते हैं।

हर शब्द दरअसल आपके विचारों को व्यक्त करने का एक जरिया होता है। जितने ज्यादा शब्द आप जान और समझ लेंगे उतना ही ज्यादा परिपक्व और जटिल सोच विचार कर सकेंगे। आपके शब्दों का भंडार जितना ज्यादा होगा लोग उतना ही ज्यादा सम्मान देकर आपकी बातों को सुनेंगे। यही वजह है की समझदारी के मूल्यांकन में भाषा पर पकड़ को काफी महत्व दिया जाता है।

2.दूसरी बुद्धिमत्ता: गणितीय समझ

किसी भी व्यक्ति की बुद्धिमानी को मापने का दूसरा तरीका उसकी गणितीय समझ है। यह आपकी अंकों के साथ बाजीगरी करने, जोड़ने, घटाने, भाग देने, गुना करने जैसे गुणों की काबिलियत है। कारोबार में यह आपकी आर्थिक मसौदे को पढ़ने और उस लिहाज से आर्थिक सोच विकसित करने की समझ है। कीमतों लागत खर्च और आर्थिक अनुपात पर आपकी पकड़ जितनी अच्छी होगी आपके फैसले उतने ही बेहतर होंगे और आप उतने ही ज्यादा मूल्यवान हो जाएंगे।

कई लोगों को यह महसूस होता है कि वे आंकड़ों के मामले में कमजोर हैं। इसी वजह से वे ऐसे क्षेत्र से बचते हैं जहां कामयाबी के लिए आर्थिक पेचीदगियों का जानकार होना जरूरी है। अगर आप आर्थिक आजादी चाहते हैं तो फिर ऐसी सोच आपके लिए घातक साबित हो सकती है। सौभाग्य बस आप थोड़े से अध्ययन और प्रयासों के जरिए अपने काम से जुड़े महत्व पूर्ण आंकड़ों को समझ सकते हैं। परिणाम यह होगा कि आप अपनी बांकी कारोबारी जिंदगी में ज्यादा बेहतर फैसले लेने के लिहाज से ज्यादा कारगर और काबिल हो जाएंगे।

3.बुद्धिमत्ता का तीसरा सिद्धांत: शारीरिक बेहतरी

दूसरों की तुलना में आपको बेहतर साबित करने वाली तीसरी बात होती है शारीरिक बेहतरी। इस किस्म की बेहतर स्थिति आमतौर पर खिलाड़ियों की होती है। जो टाइमिंग सफलता के समन्वय और अपनी शारीरिक ताकत के बूते अपने लक्ष्य को हासिल करने की काबिलियत रखते हैं। स्कूल में बोलने की कला और गणितीय समझ में नाकाम बच्चा, हो सकता है की यह एक बेहतर खिलाड़ी साबित हो भले ही उसका यह गुण उसके रिपोर्ट कार्ड में दिखाई ना दे।

कई लोग बेवजह अपने बारे में यह गलतफहमी पाल लेते हैं, कि वे खेलों या किसी शारीरिक गतिविधि के लिहाज से फिट नहीं है। अच्छी बात तो यह है कि सही निर्देशों और अभ्यास के सहारे आप भी विविध किस्म के खेलों जैसे:- तैराकी, स्केटिंग या स्कीइंग में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। यह केवल आपकी दिल्ली ख्वाहिश पर निर्भर करता है। आपके पास आपके द्वारा इस्तेमाल की गई शारीरिक ताकत से कहीं ज्यादा ताकत है।

4.बुद्धिमत्ता का चौथा सिद्धांत: सुरों की समझ

आपकी दिमागी ताकत को दिखाने वाला चौथा गुण आपकी सुरों की समझ है, मोजार्ड या बीथोवन जैसी शख्तियतें हो सकता है की पढ़ाई में या फिर खेल कूद में कमजोरी रही हों लेकिन उनकी संगीत रचनाएँ तो अजर अमर हैं। आज के कई शीर्ष संगीतकारों और लोकप्रिय गायकों का स्कूली शिक्षा में प्रदर्शन भले ही काफी कमजोर रहा हो। लेकिन उनके पास संगीत को रचने और उसे अभिव्यक्त करने की गजब की ताकत थी वे संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन की काबिलियत रखते थे।

5. बुद्धिमत्ता का पांचमा सिद्धांत: कल्पना को साकार करने की ताक़त

आपकी दिमागी ताकत को दर्शाने वाला पांचवा गुण है आपकी कल्पना को साकार करने की ताकत। यह आकारों, आकृति और ढांचों को देखने और बनाने का कौशल होता है। जैसे: एक वास्तुविद, एक इंजीनियर, एक पेंटर, या एक ऐसा व्यक्ति जो किसी भी कल्पना को साकार करने के इस गुण से परिपूर्ण होता है।

उदाहरण के लिए एक वास्तुविद सबसे पहले दिमाग में किसी भवन के बारे में कल्पना करता है। फिर उसको कागज पर उकेरता है। इन खूबसूरत कल्पनाओं को फिर गणितीय समझ वाला निर्माण के लिहाज से सही आकार प्रकार और आयाम देता है। और कल्पना को साकार कर देता है।

इसी गुण का इस्तेमाल आप अपनी जिंदगी में किसी लक्ष्य की कल्पना और उसे साकार करते समय करते हैं। यह दिमाग का एक ऐसा गुण है जिसे आप अभ्यास से विकसित करते हैं।

6.छठा सिद्धान्त: आपसी व्यवहार की कुशलता

लोगों के साथ आपसी व्यवहार की कुशलता आपके दिमाग की ताकत को बताने वाला छठा गुण है। जहां तक अमेरिका की बात है तो आजकल सबसे ज्यादा पैसे इसी गुण के दिए जाते हैं। यह दरअसल आपका लोगों के साथ मिलने, संवाद साधने, मोल भाव करने, प्रभावित करने और उन्हें मना लेने का गुण है। इसमें आपके विचारों भावनाओं और प्रेरणा के अलावा सामने वाले व्यक्ति की आकांक्षाओं का भी बड़ा महत्व होता है। बहुत अच्छे व्यवहार कुशल व्यक्ति में दूसरों से मिलकर काम करवा लेने का गुण होता है।

कामयाब मैनेजर, टीम लीडर, और यहां तक की सेना के अफसर में भी अपने प्रोफेशन में कुशल संवाद साधने की व्यवहार कुशलता कूट कूट कर भरी होती है। परिणाम यह होता है कि उनके साथ जुड़े लोग किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं और उसे हासिल कर लेते हैं।

सेल्स लाइन में सबसे ज्यादा पैसा उन्हीं लोगों को दिया जाता है। जो लोगों को अपने उत्पाद या सेवा को लेने के लिए राजी कर लें। सबसे कामयाब उद्योगपति सलाहकार और पैसे वाले लोग इस गुण का बखूबी प्रदर्शन करते हैं। किसी राजनीतिज्ञ के लिए तो यही एक गुण कामयाबी के लिहाज से सबसे जरूरी होता है। हो सकता है कि आपके पास भी यही गुण सबसे ज्यादा।

7.बुद्धिमत्ता का सातवां सिद्धांत:व्यक्तिगत समझदारी

आपकी समझदारी का यह वह सातवां गुण है। जो आपको अपने बारे में ही बताता है, यह आपको बता देता है कि आप क्या हैं और क्या नहीं। यही आपको बता देता है कि आप क्या चाहते हैं और क्या नहीं। आप अपने लिए लक्ष्य तय करने और फिर उसे हासिल करने के लिए योजना बनाने की काबिलियत भी रखते हैं। ऊंचे दर्जे की व्यक्तिगत समझदारी रखने वाले लोग खुद की समीक्षा अच्छी तरह से कर लेते हैं। वह अपनी ही सोच और भावनाओं पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। अपने आप को बेहतर तरीके से समझने के कारण वे दूसरों के साथ व्यवहार को भी बखूबी निभा लेते हैं।

निरंतर विचार और आत्मविवेचन के साथ आपकी अपने बारे में जागरूकता जितनी ज्यादा होगी, आपकी अपने बारे में समझ भी उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी। आप जितनी अच्छी तरह से खुद को और इस बात को भी समझ लेंगे कि आप क्यों इस तरह से सोचते और महसूस करते हैं, उतना ही आप अपने आप को पसंद करने लगेंगे। जितना आप खुद को मूल्यवान और किसी काबिल समझने लगेंगे उतना ही आप अपने आपको पसंद कर सम्मान देने लगेंगे। और जितना ज्यादा आप अपने आप को पसंद करेंगे, उतना ही ज्यादा आप दूसरों को भी पसंद करने लगेंगे। और वह भी आपको पसंद करने लगेंगे। एक खुशहाल और कामयाब जिंदगी के लिए व्यक्तिगत समझदारी महत्वपूर्ण है आप भी इसे अभ्यास के सहारे विकसित कर सकते हैं।

8.कारोबारी समझ: दिमागी ताकत का आठवां सिद्धांत

आपकी दिमागी ताकत का आठवां गुण है कारोबारी समझ। यह आपकी बाजार की संभावनाओं को समझने और संसाधनों का इस्तेमाल करके उसमें लाभ के लिए उत्पाद और सेवाओं को तैयार करने का गुण है। आज हमारे समाज में इस समझदारी के लिए सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। तरक्की कर रहे सभी कामयाब कारोबारों और उद्योगों का यही आधार है।

अपने बूते लखपति बने अधिकांश लोग और अपने बूते अरबपति बने अनेक लोग दरअसल इसी एक गुण के कारण आज कामयाब हैं। उन्होंने शुरुआत तो खाली हाथ की लेकिन बाजार के मौकों को उन्होंने अपनी कारोबारी समझ के इस्तेमाल के साथ बखूबी भुनाया। बिल गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी लॉन्च की ताकि पर्सनल कंप्यूटर के तेजी से उभरते हुए बाजार के लिए सॉफ्टवेयर बनाए जाएं। माइकल डेल ने अपने कॉलेज के जरा से कमरे में कंप्यूटरों की असेंबलिंग का काम शुरू किया। उन्होंने विलक्षण कारोबारी समझ का परिचय दिया। और आप भी ऐसा कर सकते हैं।

9.नौवां सिद्धान्त: आसानी से समझ लेने का गुण

आपकी समझदारी का नौवां प्रमाण आपका किसी बात को आसानी के साथ समझ लेने का गुण होता है। इस काबिलियत की बदौलत आप किसी भी परिस्थिति के सही या गलत होने का लोगों को समझने में दूसरों से ज्यादा तेज होते हैं आपके भीतर अपने द्वारा हासिल शिक्षा और तर्कशक्ति से कहीं ज्यादा सोचने और समझने का गुण होता है।

कई लोग सामने वाले व्यक्ति को एक नजर में ही पहचान लेने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। वह किसी व्यक्ति से मुलाकात या उसकी आवाज को सुनकर चंद सेकंड में ही उसे पूरी तरह से भांप जाते हैं।

आमतौर पर महिलाओं में यह समझ पुरुषों से कुछ ज्यादा होती है। लेकिन जब पुरुषों और महिलाओं का टेस्ट लिया जाता है, और उन्हें इसी संबंध से संबंधित सवाल दिए जाते हैं तो दोनों का प्रदर्शन लगभग एक सा जैसा होता है। लेकिन महिलाओं को इस बात से बेहतर माना जाता है, क्योंकि महिलाएं अपने भीतर की इस आवाज को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ध्यान से सुनकर उस पर यकीन भी करती हैं।

सौभाग्य से किसी बात को एक नजर में समझ लेने का गुण आप में जन्मजात होता है। इसे इस्तेमाल करके और ज्यादा कारगर बनाया जा सकता है, आप अपने दिलों दिमाग की इस आवाज को जितना ध्यान से सुनकर उस पर जितना ज्यादा यकीन करेंगे, यह उतनी ही तेज और सटीक बनती जाएगी। आप अपने इस गुण का जितना ज्यादा इस्तेमाल करेंगे यह निखरकर आपको उतने ही बेहतर जवाब देगा। लेखिका जेन पॉन्डर ने कहा है, पुरुष और महिलाएं तब महान बन जाते हैं जब वह अपने भीतर की आवाज को सुनने लगते हैं।

10.

दिमागी ताकत का दसवां सिद्धान्त: कल्पना के सहारे मर्म समझ लेना

आपकी दिमागी ताकत का दसवां पैमाना होता है, आपकी वैचारिक क्षमता या किसी बात का मर्म समझने का गुण। इस तरह की समझ महान वैज्ञानिक आइंस्टीन में थी। जिन्होंने खुद को प्रकाश की एक किरण पर सवार देखा और इस वजह से सापेक्षता का सिद्धांत दे सके। इस एक सिद्धांत ने पूरे भौतिक विज्ञान को ही बदल कर रख दिया।

साइंटिस्ट एफ. ए. केकुले ने एक बार एक सांप को कुंडली मारकर अपनी ही पूछ को पकड़ते देखा। उन्हें उसी समय बेजीन के रासायनिक ढांचे का राज समझ में आ गया। और यह सदी की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक रही।

हमारी जिंदगी में कई बार हमारे दिलों दिमाग में कोई ऐसा विचार या चित्र आता है, जो कुछ अन्य बातों के साथ मिलकर कुछ नई बात ही बता जाता है। यह कोई नई व्यापारिक सोच भी हो सकती है। जैसा कि रे़ क्रोक के साथ हुआ था। जब उन्होंने सेन बर्नार्डिनो के मैकडोनाल्ड भाइयों को बड़े पैमाने पर हेम बर्गर और फ्रेंच फ्राइज़ बनाते हुए देखा। उसी सोच को आधार बनाकर उन्होंने बाद में मैकडॉनल्ड कॉरपोरेशन की तीस हजार इकाइयों को शुरू किया।

दिमागी काबिलियतें ही आपको खास बनाती हैं

आपके दिमाग की विभिन्न काबिलियतें मिलकर ही आपको प्रतिभा संपन्न व्यक्ति बनाती हैं। और इस दुनिया में आज तक हुए तमाम लोगों से कुछ अलग भी अपने बारे में इस तरह से सोचिए 10 किस्म की दिमागी काबिलियतें शून्य से 9 तक के अंकों की तरह है। आप किसी भी बड़े शहर को ले लीजिए आप पाएंगे कि वहां हजारों लोग अलग-अलग टेलीफोन नंबरों के साथ रहते हैं भले ही सारे नंबर में उनके क्षेत्र का कोर्ट शामिल हो और वह सभी एक तय अंक के ही हो।

10 दिमागी काबिलियतों के आधार पर अगर आप अपने आप को एक से लेकर 9 तक के अंक देंगे तो आपका भी एक खास नंबर तैयार हो जाएगा। जो आपके दिमाग का खाका ही पेश कर देगा। विभिन्न दिमागी काबिलियतों का यह नंबर एक तरह से आपकी निजी बुद्धिमानी का टेलीफोन नंबर ही है। आपका यही दिमागी कोड नंबर आपको किसी भी अन्य व्यक्ति से अलग बना देता है। डीएनए की ही तरह किसी और के आपके जितना बुद्धिमान होने की संभावना अरबों में से एक की है।

Leave a Comment