short inspirational story for children। यहां पढ़ें किसी भी परिस्थिति में सफलता दिलाने वाली बच्चों की कहानियां।
जिन्दगी के सफर में कहानियों की अहम भूमिका रहती है। कुछ भी करते हैं अगर कोई और उस समय कोई कहानी सुनाए तो दिल खुश हो जाता है। हम कुछ भी अगर कहानी के माध्यम से समझें तो जल्दी से हमारे समझ में आ जाता है। समझना चाहे कितना भी मुस्किल हो लेकिन कहानी हमें अच्छे से समझा जाती है जो हमें समझना चाहिए। तो आइए पढ़ते हैं अपने डर पर काबू पाने बाली और प्रेरणा देने वाली कहानियां।
हैंस और ग्रिफिन। छोटी सी कहानी। short inspirational story for children
short inspirational story for children: बहुत समय पहले की बात है किसी देश के राजा की एक बेटी थी, सब लोग उसे प्यार से राजकुमारी स्टीफेन कहते थे। वह लंबे समय से बीमार थी, अंत में सभी हकीमों ने राजा से कहा की राजकुमारी स्टीफेन एक खास तरह का सेब खाने से ठीक हो सकती है।
राजा ने अपने राज्य में घोषणा करवा दी जो भी आदमी वह खास सेव लेकर आएगा, राजकुमारी जिसे खाकर ठीक हो जाएगी। उसके साथ राजकुमारी का विवाह कर दिया जाएगा।
बहुत से लोग अपने बाग से सेव लेकर गए लेकिन उन्हें खाने से राजकुमारी स्टीफन का रोग ठीक नहीं हो सकता।
उसी देश के एक गांव में दो भाई रहते थे, बड़े भाई टॉम ने सोचा कि वह राजकुमारी के लिए अपने बाग से सेव लेकर जाएगा उसने ऐसा ही किया। जब वह राजकुमारी के लिए से लेकर जा रहा था, तो उसे रास्ते में एक बूढ़ा आदमी मिला उसने टॉम से पूछा तुम्हारी टोकरी में क्या है, टॉम ने खीझकर कहा इस टोकरी में मेंढक की टांगे हैं।
short inspirational story for children: बूढ़ा आदमी हौले से बोला ऐसा ही हो, महल में पहुंच कर जब टॉम ने टोकरी खोली, तो उसमें से सेव की बजाय मेंढक की टांगे ही निकली। राजा ने गुस्से में आकर उसे महल से बाहर निकलवा दिया।
टॉम का छोटा भाई हैंस बहुत नेक और ईमानदार युवक था। जब काफ़ी दिनों बाद भी टॉम घर वापसी नहीं लौटा, तो हैंस को बडी चिन्ता हुई। उसने फैसला किया कि वह राजकुमारी के लिए सेव लेकर जाएगा।
रास्ते में हैंस को भी वह बूढ़ा आदमी मिला। जब उसने पूछा कि इस टोकरी में क्या है, तो हैंस ने विनम्रता से उत्तर दिया, इस टोकरी में सेव हैं। उम्मीद है कि इन्हें खाने से राजकुमारी का रोग ठीक हो जाएगा।
बूढ़ा आदमी हौले से बोला ऐसा ही हो। शीघ्र ही हैंस महल में पहुंच गया। उसका सेव खाने से राजकुमारी स्वस्थ हो गई। राजा ने कहा में तुम दोनों का विवाह कर दूंगा, लेकिन पहले तुम्हें ग्रिफिन का पंख लाकर मुझे देना होगा।
short inspirational story for children: हैंस ग्रिफिन का पंख लाने के लिए चल दिया। ग्रिफिन गरुण जैसा पक्षी था। लेकिन उसका धड़ शेर के समान था।
हैंस को एक झील पार करके आगे बढ़ना था। झील के दूसरी तरफ उसे एक आदमी मिला। आदमी बोला, तुम ग्रिफिन से पूछना मुझे मजबूरन लोगों को कंधे पर बिठाकर झील क्यों पार करवानी पड़ती है?
शीघ्र ही हैंस ग्रिफिन पक्षी के स्थान पर पहुंच गया। उसने उसकी पत्नी को सारी बात बता दी। ग्रिफिन की पत्नी ने हैंस को अपने पति के पलंग के नीचे छिपा दिया।
short inspirational story for children: ग्रिफिन आया और अपने पलंग पर आराम करने के लिए लेट गया। जब ग्रिफिन सो गया तो हैंस ने उसकी पूंछ से एक पंख खींच लिया। ऐसे में हैंस की नीद टूट गई। वह उठकर बोला, किसी ने अभी अभी मेरी पूंछ खींची है।
ग्रिफिन की पत्नी बोली एक आदमी आया था, लेकिन वह चला गया, लेकिन वह जानना चाहता था कि झील वाले आदमी को दूसरों को अपने कंधे पर बिठाकर उस पार क्यों ले जाना पढ़ता है।
ग्रिफिन ने उत्तर दिया, उसे आदमी को झील के बीच एक भारी पत्थर उछालना चाहिए तब वह किस श्राप से मुक्त हो जाएगा।
वापस लौटते समय हैंस ने झील वाले आदमी को वह बात बता दी। हैंस की बात सुनकर वह आदमी बहुत खुश हुआ, उसने उसे बहुत सा धन और सुंदर आभूषण दिए।
शीघ्र ही हैंस राजा के महल में पहुंच गया, उसने राजा को ग्रिफिन का पंख और धन उपहार में दिया। राजा ने राजकुमारी का विवाह हैंस के साथ कर दिया। फिर वे दोनों खुशी-खुशी रहने लगे।
निर्दयी जादूगर। छोटी सी कहानी। short inspirational story for children
short inspirational story for children: एक व्यापारी की दाढ़ी बहुत लंबी थी। सभी लोग उसे लंबी दाढ़ी वाला कहकर पुकारते थे। उसकी पत्नी कहीं खो गई थी और अब वह अपने पड़ोसी की बेटी सारा से विवाह करना चाहता था। फिर कुछ समय बाद उसका विवाह बड़ी धूमधाम से सारा के साथ हो गया।
विवाह के बाद लंबी दाढ़ी वाले व्यापारी को कुछ समय के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ा। उसने अपनी नई पत्नी से कहा तुम इस विशाल घर की मालकिन हो इसकी चाबियां अपने पास रखो तुम अपनी सहेलियों को घर में बुला सकती हो। लेकिन छोटी चाबी से कोने वाला कमरा मत खोलना। उसमें जाना माना है, अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हें कठोर सजा मिलेगी।
सारा अपने पति की डरावनी आंखें देख कर सहम गई। उसने वादा किया कि वह उस कमरे को नहीं खोलेगी। जब दाढ़ी वाला चला गया तो उसने अपनी सहेलियों को घर बुलाया। उन्हें अपने महंगे कपड़े और गहने दिखाएं।
सभी सहेलियों ने सारा का महल जैसा घर देखा, तभी एक सहेली ने उससे पूछा कि कोने वाले कमरे में क्या है? तब सारा ने बताया कि उसे उस कमरे को खोलने की इजाजत नहीं है।
short inspirational story for children: यह सुनकर सारा की एक सहेली बोली कमाल है यार घर की मालकिन होने के बावजूद तुम्हें उस कमरे में जाने की इजाजत नहीं है?
अगली सुबह सारा सोचने लगी कि उसके पति ने कोने वाले उसे कमरे में ऐसा क्या छिपा रखा है, जिसे वह नहीं दिखाना चाहता। फिर उसकी जिज्ञासा इतनी बढ़ गई कि उसने उस कमरे को खोलने का निश्चय कर लिया। इसके बाद वह कोने वाले कमरे की तरफ गई और छोटी चाबी द्वारा उस कमरे का दरवाजा खोल दिया।
कमरे में कदम रखते ही सारा हैरान रह गई। वहां कांच का एक बड़ा सा संदूक रखा था। जिसमें बहुत से मेंढक भरे हुए थे। उनमें से एक मेंढक ने उसे पुकारा और कहा हम सभी लंबी दाढ़ी वाले व्यापारी की पत्नियों हैं। हमने उसकी बात नहीं मानी तो उसने सजा देते हुए हमें मेंढक बना दिया। वह एक दुष्ट जादूगर है, अब वह तुम्हे भी मेंढक बना देगा।
short inspirational story for children: सारा डर के मारे कांप उठी और अपने कमरे की ओर भागी।तभी उसने देखा कि कमरे की छोटी चाबी का रंग बदल गया है। उसने उसे धोकर साफ करना चाहा लेकिन रंग नहीं बदला क्योंकि वह जादुई चाबी थी।
अगली सुबह सारा का पति वापस आ गया, और अपनी चाबियां मांगी सारा ने उसे चाबियां का गुच्छा दे दिया। उसके पति ने देखा की छोटी चाबी का रंग बदल गया था। उसने कहा मेरे मना करने के बावजूद तुमने मेरी बात नहीं मानी।
अब तुम्हारा भी वही हाल होगा जो मेरी पूर्व पत्तियों का हुआ है। अब तुम्हें भी वही जाना होगा। तुम कितने निर्दय हो तुम दूसरों को बहुत कष्ट देते हो सारा ने गुस्से से कांपते हुए कहा।
अब तुम्हारा भी वही हाल होगा दुष्ट जादूगर बोला। सारा मदद के लिए चिल्लाती हुई बाहर भागी। उसका पति अपनी जादुई छड़ी लेकर उसके पीछे दौड़ा। सारा के भाइयों ने उसकी आवाज सुन ली थी। जब सारा का पति उस पर जादू करने वाला था। तभी उसके भाई वहां पहुंच गए उन्होंने जादूगर को पीट-पीट कर मार डाला।
short inspirational story for children: सारा ने अपने पति की जादुई छड़ी की मदद से मेंढक बनी सभी औरतों को भी आजाद कर दिया। उसके बाद उन्होंने अपने पति की धन दौलत आपस में बांट ली और सभी आराम से रहने लगी।
नाविक सिंदवाद। की एक छोटी सी कहानी। short inspirational story for children
short inspirational story for children: बहुत समय पहले की बात है किसी देश में सिंदबाद नामक एक बहादुर नाभिक रहता था। वह कई रोमांचकीय समुद्री यात्राएं कर चुका था।
एक बार समुद्री यात्रा के दौरान सिंदबाद को एक छोटा सा सुंदर टापू दिखाई दिया। उसने निश्चय किया कि वह उस टापू पर अवश्य जाएगा। फिर वह अपने दो साथियों को लेकर उस टापू पर पिकनिक मनाने चला गया।
टापू पर पहुंचकर सिंदबाद के साथी खाना पकाने लगे। और वह वही लेटकर आराम करने लगा। अचानक उसे अपने जहाज से कुछ आवाजें सुनाई दी। तभी उसे एहसास हुआ कि वह जिस टापू पर लेटा है वह हिल रहा था। जहाज के यात्री चिल्लाने लगे तुम लोग एक विशाल व्हेल मछली की पीठ पर बैठे हो जल्दी से नाव में बैठ जाओ।
short inspirational story for children: यह सुनकर सिंदवाद के साथी तुरंत एक नाव में सवार हो गए। लेकिन जब तक सिंदवाद नाव पर चढ़ा उससे पहले ही व्हेल ने पानी में डुबकी लगा दी। वह नाव में सवार नहीं हो सका।
उसके दोनों साथी जहाज तक सुरक्षित पहुंच गए। सिंदबाद को अपनी जान बचाने के लिए पानी में तैरते लकड़ी के एक लट्ठे की मदद लेनी पड़ी।
लेकिन सिंदबाद उस लट्ठे द्वारा जहाज तक नहीं जा सका क्योंकि उसी समय समुद्र में तूफान आ गया और लहरें उसे दूर बहा ले गई। जहाज पर सवार लोगों ने सोचा कि सिंदबाद नहीं रहा, वे सभी वापस लौट गए।
सिंदबाद लकड़ी के इस लट्ठे पर तैरते हुए एक छोटे से टापू पर पहुंच गया। वह बहुत भूखा और थका हुआ था, थोड़ा आगे बढ़ने पर उसे वहां ताजा पानी और फलों के पेड़ दिखाई दिए।
सिंदबाद ने देखा कि उस टापू पर जंगली घोड़ों के सिवा कोई नहीं रहता था। थोड़ी देर बाद जब वहां अंधेरा होने लगा तो वह सोने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन आधी रात को बाजों और नगाड़ों की आवाज सुनकर उसकी नींद टूट गई। वह इधर-उधर देखने लगा की बाजों और नगाड़ों की आवाज़ कहां से आ रही हैं। लेकिन उसे इसका पता ना चल सका।
short inspirational story for children: अगली सुबह सिंदबाद ने उठकर उस टापू के वासियों को खोजा परंतु उसे वहां कोई नहीं मिला। उस रात भी सिंदबाद को बाजों और नगाड़ों की आवाज़ सुनाई दी और उसकी नींद टूट गई।
तीसरी रात भी सिंदबाद को बाजों और नगाड़ों की सुनाई दी तब उससे रहा ना गया। वह बाजों और नगाड़ों की आवाजों का राज जानने के लिए पेड़ से नीचे उतर पड़ा। थोड़ा आगे बढ़ने पर उसे कुछ लोग दिखाई दिए। वह हैरान हो गया सिंदबाद दौड़कर उनके पास गया। उन्हें अपने बारे में बताया और अपनी सारी कहानी सुना दी।
उन लोगों ने बताया कि हम राजा मिराज के सिपाही हैं, यह टापू जीनियस का है। बे रात को यहां आकर गाना बजाना करते हैं। उन्होंने हमें अनुमति दी है कि हम राजा मिराज के लिए जंगली घोड़ों को पालतू बना लें।
इसके बाद वे लोग सिंदबाद को राजा मिराज के पास ले गए। राजा ने सिंदबाद का स्वागत किया और उसे अपने यहां रहने के लिए जगह दे दी।
एक दिन सिंदबाद को कुछ लोग बंदरगाह पर जहाज से सामान उतारने दिखाई दिए। वह तुरंत पहचान गया वह तो उसका ही जहाज था। वह उस जहाज के लोगों से मिलने गया। उस जहाज के एक बूढ़े व्यक्ति ने उसे तत्काल पहचान लिया।
उन्होंने सिंदबाद का स्वागत किया और उसे अपने साथ चलने को कहा। सिंदबाद ने राजा मिराज का धन्यवाद किया और खुशी-खुशी उस जहाज द्वारा अपने देश लौट गया।
टॉम थंब। छोटे बच्चे का साहस। छोटी कहानी। short inspirational story for children
short inspirational story for children: बहुत समय पहले की बात है किसी स्थान पर एक गरीब लकड़हारा अपनी पत्नी और साथ बेटों के साथ रहता था। उसका सबसे छोटा बेटा टॉम थंब कहलाता था। क्योंकि वह अंगूठे के आकार का था।
एक रात टॉम थंब ने अपने पिता को उसकी मां से बातें करते सुना। हमारे पास अपने बेटों को खिलाने के लिए पैसे नहीं हैं। हमें इन्हें जंगल में छोड़ आना चाहिए। इस पर उसकी मां ने कहा हां यही ठीक रहेगा।
मां और पिता की बातें सुनकर टॉम थंब को एक तरकीब सूझी। अगली सुबह टॉम थंब जल्दी उठा और पास ही स्थित नदी के किनारे चला गया। वहां उसने बहुत से सफेद कंकण इकट्ठे किए और उन्हें अपनी जेब में भर लिया। कुछ देर बाद लकड़हारे का पूरा परिवार जंगल की ओर चल पड़ा। रास्ते में टॉम थंब अपनी जेब से सफेद कंकर गिराने लगा।
short inspirational story for children: जब सभी बच्चे खेल रहे थे तो लकड़हारा और उसकी पत्नी बच्चों को वहीं छोड़कर घर वापस चले गए। शीघ्र ही बच्चों को अकेला होने का एहसास हुआ। और बे रोने लगे टॉम थंब ने अपने भाइयों को समझाते हुए कहा। भाइयों चिंता मत करो मैं तुम्हें घर ले चलता हूं। फिर वे सफेद कंकड़ों से रास्ता पहचान कर घर वापस पहुंच गए।
जब सभी बच्चे घर पहुंचे तो उन्हें देखकर लकड़हारा और उसकी पत्नी हैरान हो गए। लकड़हारे ने पत्नी से कहा हमें इन्हें घने जंगल के बीच छोड़ना चाहिए था। ताकि यह वापस ना आ सके।
टॉम थंब ने अपने माता-पिता की बातें सुन ली। अगली सुबह वह नदी के किनारे जाना चाहता था। लेकिन घर का दरवाजा बंद था। उसने सोचा कि वह जंगल के रास्ते में रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े गिरता जाएगा। परंतु उस दिन बच्चों की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। रोटी के सारे टुकड़े पक्षियों ने खा लिए। और वे शाम को अपने घर वापस नहीं जा सके।
short inspirational story for children: तभी बच्चों को जंगल के एक घर में रोशनी दिखाई दी। वे सभी उस ओर चल दिए। वह घर एक आदमखोर राक्षस का था। दरवाजा खटखटाने पर राक्षस की पत्नी ने दरवाजा खोला वह सभी बच्चों को अपनी सात बेटियों के कमरे में ले गई। और उन्हें वहां पलंग के नीचे छुपा दिया।
नन्हे टॉम थंब ने उसकी सातों बेटियों के सिर से मुकुट उतार लिए। फिर उन्हें अपनी और अपने भाइयों की टोपियां पहना दी। इसके बाद वह उनके घर से ढेर सारे गहने लेकर अपने भाइयों सहित चुपके से भाग गया।
जब आदमखोर राक्षस अपने घर वापस आया तो उसने इंसानी मांस की गंध महसूस की। आदमखोर राक्षस को टोपियों वाली अपनी बेटियां इंसान के समान दिखाई दीं। वह उन्हें खाना चाहता था, तभी उसे पता चला कि वे तो उसकी अपनी बेटियां हैं। आदमखोर राक्षस द्वारा यह सब पूछने पर उसकी पत्नी ने उसे उन बच्चों के बारे में बता दिया।
आदमखोर राक्षस क्रोधित होकर टॉम थंब के पीछे दौड़ा। जब वह भागते-भागते थक गया तो एक चट्टान पर बैठ गया। थोड़ी देर में उसे नींद आ गई उस चट्टान के पास एक जहरीला सांप रहता था। उसने अचानक आदमखोर राक्षस को डस लिया और वह वहीं वही मर गया।
short inspirational story for children: इसके बाद टॉम थंब अपने भाइयों के साथ अपने घर पहुंच गया। टॉम थंब ने उसके साथ हुई सारी घटना अपने माता पिता को बताई। सारी बातें सुनकर टॉम थंब के माता-पिता बहुत प्रसन्न हुए।
इसके बाद टॉम थंब और उसके भाई अपने माता-पिता के साथ खुशी-खुशी रहने लगे। अब उनके पास पैसों की कमी नहीं थी उन्हें सारी सुख सुविधा प्राप्त हो गई थी। short inspirational story for children
प्रेरणा।
इस कहानी से हमे सीखने को मिलता है कि परिस्थिति कोई भी और कैसी भी हो। बस अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए। क्योंकि डरने से कोई समस्या हल नहीं होती। समस्या का डटकर सामना करने से हर एक समस्या हल हो जाती है।
Read more….
दिमाग की ताकत: मानसिक चित्रण से अपने सपनों को कैसे साकार करें।
खुद को नई ऊंचाइयों पर कैसे ले जाएं। सीमित धारणाओं को त्यागें असीमित सफलता पाएं।
7 best life success tips in hindi। खुद को सीमाओं से मुक्त कैसे करें। आपका आत्म सम्मान और उसका महत्व।
बच्चों की प्रेरणादायक कहानियां।